{"_id":"143-45844","slug":"Sri-nagar-45844-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामूला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, AK-47 बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामूला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, AK-47 बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 27 Mar 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना तथा पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान के तहत बुधवार को बारामूला में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर वहां से एक एके-47, एक पिस्तौल और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी इसका इस्तेमाल चुनाव में खलल डालने के लिए कर सकते थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को बारामूला के एक दूरदराज इलाके में आतंकी ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। सेना और पुलिस के जवानों ने तुरंत वहां पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से मैग्जीन समेत एक एके 47 और एक पिस्तौल तथा कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल आतंकी लोकसभा चुनाव में खलल डालने के लिए कर सकते थे।
विज्ञापन
आतंकियों का यह ठिकाना जंगलों के बीच बनाया गया था। आतंकियों की तलाश के लिए सेना और पुलिस के जवान संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं।