{"_id":"27-50206","slug":"Jammu-50206-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा कर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंच उदयवाला इलाके में अपने साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया था। खासबात यह रही कि पीड़िता आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए एक थाने से दूसरे थाने जाती रही, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई।
मिली जानकारी के अनुसार जगती नगरोटा की रहने वाली महिला घटना के बाद कनाल पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। मामला उदयवाला का होने के कारण पुलिस उसे फ्लाइंग में बैठाकर दोमाना थाने ले गई। दोमाना में भी मौखिक रूप से सारी जानकारी दी गई लेकिन मामला दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
नवाबाद थाने के एसएचओ सतिंद्र सिंह के मुताबिक महिला कनाल चौकी आई थी लेकिन घटना उदयवाला के होने के चलते मामला दोमाना थाने भेज दिया गया था।
क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक जगती नगरोटा की रहने वाली महिला को एक व्यक्ति ने अगवा कर अपने साथ उदयवाला ले गया।
आरोप है कि उसने महिला के साथ बलात्कार करने के अलावा अपने दोस्तों को भी बुला लिया। उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया।
महिला की हालत खराब हो गई। सुबह होने से पहले ही आरोपी महिला को छोड़ फरार हो गए।
होश आने पर महिला किसी तरह से कनाल चौकी पहुंची तो वहां पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद कनाल पुलिस ने मौखिक शिकायत सुनने के बाद घटना उदयवाला की होने के चलते उसे दोमाना थाना के लिए भेज दिया गया। हालांकि देर रात तक महिला की शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन