फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath_jammu_30% off

अमरनाथ यात्रियों को तीस प्रतिशत तक मिलेगी छूट

Tue, 10 Jun 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 10 Jun 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
amarnath_jammu_30% off

अमरनाथ यात्रियों को प्रशासन, बाजार और होटल एसोसिएशन बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कई इंतजाम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यात्रियों के रहने और खाने की अच्छी सुविधा के लिए होटलों में भी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में होटल एसोसिएशन ने अमरनाथ यात्रियों को तीस प्रतिशत तक की छूट देने की योजना बनाई है।

वहीं, पिछले दिनों हुए हादसे से सबक लेते हुए सभी होटल प्रबंधक सुरक्षा तंत्र को ओर पुख्ता बना रहे हैं।

होटल एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत खजूरिया ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रियों को डिस्कांउट देने का विचार किया गया है।

इस साल होटलों में तीस प्रतिशत तक का डिस्कांउट दिया जाएगा। सभी होटलों में यात्रियों को पर्यटन स्थल और अन्य स्थानों पर जाने की पूरी जानकारी और वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


खजूरिया ने बताया कि सभी लोगों को श्री अमरनाथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस यात्रा के लिए काफी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग पहुंचते हैं।

इससे व्यापार भी खूब बढ़ता है। प्रधान ने बताया कि 12 जून के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की ओर से होटल प्रबंधकों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि होटलों में आने वाले यात्रियों को सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधा भी मुहैया कराई जाए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और प्रशासन से मांग है कि यात्रा के दौरान पानी और बिजली की सही आपूर्ति की जाए ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed