फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   हाईवे पर दिनभर जाम, यात्री रहे बेहाल

हाईवे पर इस वजह से लगा रहा दिनभर जाम, यात्री रहे बेहाल

Sun, 17 Dec 2017 06:34 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दिनभर जाम, यात्री रहे बेहाल
जाम - फोटो : अमर उजाला

चिनैनी। नाशरी के पास दो वाहनों में टक्कर हो जाने के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दिनभर यातायात व्यवस्था चरमराई रही। जाम लगा रहा, जिससे यात्री बेहाल रहे। जाम की लाइन काफी लंबी हो जाने के कारण जब हाईवे को खुला तो टनल के अंदर वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे जाम और लंबा खिंच गया।

विज्ञापन


शनिवार को हाईवे के नाशरी के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों ओर मार्ग बंद हो गया। देखते ही देखते चिनैनी से समरोली तक वाहनों की लाइन लग गई। छोटे वाहनों के कारण हाईवे पर गाड़ियों की लाईनें तीन हो गईं। नाशरी में वाहनों की टक्कर के कारण घंटों जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


जबकि उसके बाद चिनैनी-नाशरी टनल के अंदर वाहनों की टक्कर हो गई, जिसके बाद फिर से जाम की लाइन लंबी लगने लगी। जाम के कारण आम यात्री काफी परेशान दिखे। उन्हें 12 से 15 किलोमीटर का सफर करने में भी पांच-छह घंटे लग गए। चिनैनी से उधमपुर तक लगे जाम के चलते लोकल वाहन भी अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक करने की कोशिश ने बढ़ाईं दिक्कतें

ओवरटेक करने की कोशिश ने बढ़ाईं दिक्कतें
जाम के दौड़ाने छोटे वाहन चालकों द्वारा लाइनों को तोड़कर ओवरटेक करने की कोशिश ने मुसीबत और बढ़ा दी। इस चक्कर में हाईवे पर वाहनों की दो लाइनों से तीन लाइनें हो गई। इस वजह से यातायात विभाग व पुलिस को जाम खुलवाने में नाकों चने चबाना पड़ा। जाम में फंसने के कारण कई सैलानियों का टूर पैकेज खराब हो गया।

कई बच्चों की छूट गई परीक्षा
चिनैनी से उधमपुर परीक्षा देने के लिए जाने वाले कई विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। दरअसल शनिवार को बीए पार्ट वन की परीक्षा थी। कई विद्यार्थी चिनैनी से उधमपुर के लिए निकले, लेकिन जाम में फंस गए। उधमपुर पहुंचने में उन्हें चार बज गया।

तब तक परीक्षा संपन्न हो चुकी थी। एक छात्रा के पिता किशोरी लाल ने कहा कि वह घर से आठ बजे सुबह निकले, लेकिन उधमपुर पहुंचने में उन्हें चार बज गया। जाम के चक्कर में बेटी की परीक्षा छूट गई।

पहले नाशरी फिर टनल के अंदर वाहनों की टक्कर से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। जाम खुलवा कर हाईवे पर यातायात सामान्य किया गया।
संजय भगत, एसएसपी, ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed