{"_id":"5a0c865a4f1c1b70548bd799","slug":"91510770266-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह मार्ग पर काम जारी रखेगा ग्रेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह मार्ग पर काम जारी रखेगा ग्रेफ
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बनी भद्रवाह सड़क विस्तारीकरण कार्य पर भी अब बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार को सरथल और छत्रगलां के बीच हल्की बर्फबारी दर्ज होने के बाद काम कभी भी बंद होने की संभावना बन गई है।
उधर, ग्रेफ की मानें तो इस बार सड़क पर विभिन्न चरणों में चल रहे काम को दिसंबर अंत तक जारी रखने की योजना है। हालांकि यह मौसम पर पूरी तरह से निर्भर करेगा। तापमान और अधिक गिरने और बर्फबारी के चलते काम को बंद करना मजबूरी बन जाता है। अमूमन नवंबर के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी के बाद बनी भद्रवाह सड़क संपर्क जहां ठप होता रहा है वहीं ग्रेफ को भी अपनी मशीनरी हटाने को मजबूर होना पड़ता है। इसी के चलते हर साल मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह तक मार्ग पूरी तरह से ठप रहता था। बनी भद्रवाह मार्ग को इसी साल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने नेशनल हाईवे का दर्जा देते हुए डीपीआर तैयार करवाने की कवायद भी शुरू कर दी है। फिलहाल भद्रवाह की ओर से तेजी से काम जारी है जबकि ग्रेफ द्वारा बनी में अपना हाट मिक्स प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों की माने तो अगले साल काम शुरू होते ही जिन इलाकों में तारकोल बिछाई जानी हैं। वहां से बनी में हाट मिक्स प्लांट में तैयार की गई तारकोल इस्तेमाल की जाएगी। इससे समय की भी बचत होगी और काम की गुणवत्ता पर भी असर नहीं पडे़गा।