{"_id":"5a1b1d494f1c1b9f678bddcf","slug":"81511726409-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि कब्जाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि कब्जाने का किया विरोध
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
पंचायत किशनपुर के गांव खिल्लोचक में बाढ़ नियंत्रण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। इससे श्मशान घाट बनाने में दिक्कत आ रही है। इसके विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि एक तो दूसरे स्थान से आए गुज्जर समुदाय के लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है और उस पर लोगों को शमशान घाट बनाने के लिए मिली भूमि पर घाट के निर्माण में भी बाधा डाल रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों में शामिल केआर रैना, चमनलाल, कुलदीप कुमार, जगदीश चंद्र, ताराचंद आदि ने कहा कि खिल्लोचक खड्ड में कुछ सप्ताह से आए गुज्जर समुदाय के लोगों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इसमें उनके गांव को श्मशान घाट के लिए दी गई भूमि भी है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस बारे में बताया गया लेकिन विभाग की ओर से उन्हें हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। अब जब लोग श्मशान घाट बनाने के लिए जाते हैं तो वह लोगों को वहां से भगा देते हैं और मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग को मामले के बारे में बताया गया है और निर्माण न हो पाने की स्थिति से भी लेकिन विभाग वहां से कब्जा हटाने को कोई पहल नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस बारे में सारी जानकारी है लेकिन वहां से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुज्जर समुदाय से उन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन शमशान घाट बनाने में वह रोड़ा न डाले। इसके लिए अगर प्रशासन ने जल्द कोई पहल नहीं की तो उन्हें मजबूर उग्र रुख अपनाना होगा।