फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कड़ाके की ठंड की चपेट में कश्मीर1

कड़ाके की ठंड की चपेट में कश्मीर1

Thu, 23 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड की चपेट में कश्मीर1
जम्मू। कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। श्रीनगर में न्यूनतम माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। शीतलहर का जनजीवन पर असर दिखने लगा है। लेह में पारा नया रिकार्ड बनाने की ओर है। यहां बीती रात का तापमान गिरकर माइनस 11.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जम्मू में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 26 नवंबर से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

घाटी के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कई हिस्सों में बहते जल स्थल जमने लगे हैं। खून जमा देने वाली ठंड से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सर्दी ने जोर पकड़ा है। हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री गिरकर 24.6 और न्यूनतम दो डिग्री गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के भद्रवाह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम खराब रहने पर पारे में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम पारा
गुलमर्ग माइनस 5.0
पहलगाम माइनस 3.0
कुपवाड़ा माइनस 3.0
काजीकुंड माइनस 2.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed