फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव

Fri, 17 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव
जम्मू। निक्की तवी इलाके में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर गुर्जरों ने हमला बोल दिया। इस घटना में केनाल रोड पुलिस चौकी प्रभारी नीलम सैनी घायल हो गईं। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। यहां एक अतिक्रमण कर बनाए गए कुल्ले को तोड़ा गया। अभी कार्रवाई शुरू ही हुई थी कि कई गुर्जर मौके पर पहुंच गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में लोगों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। दोनों तरफ से एक दूसरे पर पथराव और आंसू गैस चलाए गए। वहीं गुर्जरों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस टीम वापस लौट गई। हालांकि जेसीबी की मदद से अतिक्रमण कर बनाए गए कुल्ले को तोड़ दिया गया। इस इलाके में गुर्जरों के कई कुल्ले अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। जिनको हटाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग को जोर लगाना पड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके गुर्जरों द्वारा सरकारी भूमि पर कुल्ले बनाए जा रहे हैं। इससे पहले सांबा इलाके में भी इस तरह की घटना हुई थी। कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में अतिक्रमण हटाने गई जेडीए की टीम को अतिक्रमणकारियों के साथ भिड़ना पड़ा था। सिद्धड़ा में भी गुर्जरों और पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के बीच घमासान हुआ था। इसमें भी वन विभाग के कई कर्मी घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी कि जेडीए और राजस्व विभाग की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके बाद जेडीए और राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है। लेकिन गुर्जरों की ओर से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

चारदीवारी के आदेश
शहर में जेडीए की भूमि पर भी अतिक्रमण है। हाईकोर्ट ने 60 हजार कनाल जेडीए भूमि की चारदीवारी करने के आदेश दिए हैं। हजारों कनाल भूमि पर अब भी अतिक्रमण हुआ है। इसमें कई राजनीतिज्ञ, पुलिस अधिकारी और भू माफिया तक शामिल हैं। हाईकोर्ट ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed