{"_id":"5a0ca4524f1c1ba7678bbb70","slug":"81510777938-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके किसी के बाप का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके किसी के बाप का नहीं
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके किसी के बाप का हिस्सा नहीं
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष सांसद फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार फारूक ने कुछ ज्यादा पाक प्रेम दिखाते हुए कहा कि पीओके इनके बाप का हिस्सा नहीं है। नेकां अध्यक्ष ने यह बात एलओसी के पास उड़ी सेक्टर में एक जनसभा के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाक को वार्ता शुरू करनी चाहिए। फारूक ने कहा, आखिर कब तक ऐसे ही बेगुनाह लोगों का खून घाटी में बहता रहेगा और हम यह कहते रहेंगे कि पीओके हमारा हिस्सा है। उन्होंने यह बयान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उड़ी सेक्टर में दिया। उन्होंने कहा कि 70 साल बीत गए हैं। वहां पाकिस्तान है और यहां हिंदुस्तान है। 70 साल से ये पीओके को हासिल नहीं कर सके हैं और आज भी यह कहते हैं कि पीओके हमारा हिस्सा है। फारूक ने कहा कि पाकिस्तान इतना कमजोर नहीं कि भारत को पीओके लेने देगा। उन्होंने रियासत में पंचायत चुनाव पर कहा कि नेकां इसके लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसके लिए किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं।