फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   दिल्ली में भी देविका के प्रदूषण पर दिखी चिंता

दिल्ली में भी देविका के प्रदूषण पर दिखी चिंता

Wed, 06 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में भी देविका के प्रदूषण पर दिखी चिंता
उधमपुर। दिल्ली में आयोजित सात दिवसीय इंडिया रिवर सप्ताह में लगाई गई नदियों की प्रदर्शनी में पहली बार देविका नदी की तस्वीरें देशवासियों को देखने मिली हैं। इन तस्वीरों के जरिए देशवासियों को बताया गया कि देविका नदी पवित्र गंगा नदी की बड़ी बहन है और इसका अध्यात्म के हिसाब से बहुत ज्यादा महत्व है। उधमपुर डेवलपमेंट कांउसिल के प्रधान अनिल पाबा ने देविका नदी के महत्व के बारे में सबको बताया।
विज्ञापन

इंटक चैप्टर जम्मू की तरफ से उधमपुर डेवलपमेंट कांउसिल के अनिल पाबा को देविका नदी का महत्व देशवासियों को बताने के लिए दिल्ली भेजा गया था। यहां पर उन्होंने देविका नदी पर अपने शोध पत्र तथा देविका नदी के धार्मिक, सामाजिक तथा संस्कृति के महत्व को बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में उन्होंने चित्र दिखा कर देविका के हालात के बारे में बताया कि किस तरह से देविका नदी अतिक्रमण का शिकार बन चुकी है और किस प्रकार दिन प्रतिदिन नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदर्शनी देखने पहुंचे देश व विदेशी पर्यटकों ने खूब सराहना की। प्रदर्शनी को विभिन्न भागों में बांटा गया था। इसमें देश के पच्चीस प्रसिद्ध नदियों को स्थान मिला और इनमें से एक देविका नदी थी। सात दिनों से चली इस प्रदर्शनी में कई शोध पत्र लिखे गए। अनिल पाबा ने उधमपुर लौटने पर बताया कि इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर देविका नदी की जानकारी देशवासियों तक पहुंचाने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed