फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   रामनगर के किडमू निवासी पिता-पुत्र की पंजाब में हत्या

रामनगर के किडमू निवासी पिता-पुत्र की पंजाब में हत्या

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के किडमू निवासी पिता-पुत्र की पंजाब में हत्या
रामनगर। रामनगर से पांच किलोमीटर दूर किडमू गांव के रहने वाले बाप-बेटे की पंजाब में निर्मम हत्या कर दी गई। बाप का शव मुकेरियां में और बेटे का शव जालंधर से बरामद हुआ। हत्या क्यों हुई और किसने की, इस विषय में अभी तक किसी को कोई जानकारी नहीं है। बहरहाल, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद किडमू में सनसनी फैल गई है। अभी शव गांव नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार किडमू निवासी रमेश पेशे से ड्राइवर था। वह कुछ दिन पहले श्रीनगर से सेब लदी गाड़ी कोलकाता की तरफ ले जा रहा था। वह अपने बेटे जीतू को भी साथ ले जा रहा था। हालांकि जीतू जम्मू में सहचालक का काम कर रहा था। मगर किस्मत को क्या पता था कि बाप-बेटे का यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। दोनों को किसी ने निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि रमेश का शव पंजाब के मुकेरियां से मिला और उसके बेटे जीतू का शव जलंधर से बरामद हुआ। इससे साफ होता है कि किसी ने पहले दोनों की हत्या की। फिर पिता को पहले गाड़ी से फेंक दिया और फिर आगे बढ़ने पर पुत्र के शव को फेंका। ताकि दोनों की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाए। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी को लेकर रमेश कोलकाता जा रहा था, उस गाड़ी का भी कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव में मातमी सन्नाटा
सोमवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद से किडमू गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। परिवार वालों तथा गांव वालों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार हत्या किसने और क्यों की। गांव वालों के अनुसार उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed