{"_id":"5a0363484f1c1b86698ba3d6","slug":"61510171464-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी आते ही हांफी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी आते ही हांफी ट्रेन
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सर्दी के मौसम आते ही फिरोजपुर डिवीजन रेलवे प्रशासन की ट्रेनों ने हांफना शुरू कर दिया है। ट्रेनों के घंटों देरी से आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ठिठुरन में यात्रियों की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं।
तीन प्लेटफार्म के जम्मू स्टेशन पर हजारों की संख्या में परेशान यात्री सर्दी में जमीन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। रात नौ बजे का आलम यह रहा कि जम्मू स्टेशन पर तिल रखने की जगह नहीं रही। इस दौरान अर्चना एक्सप्रेस के (12355) तेरह घंटे की देरी से जम्मू स्टेशन पहुंचने की उम्मीद थी, जबकि बेगमपुरा (12237) 12 घंटे देरी से रात ग्यारह बजे पहुंचने की सूचना थी। वहीं, उधमपुर-इलाहाबाद स्पेशल (22432) पांच घंटे की देरी से रात साढ़े दस बजे पहुंची। शालीमार (14646) एक घंटे पैंतालिस मिनट की देरी से रात ग्यारह बजे के करीब पहुंची। वहीं, जम्मू से बनारस के लिए ट्रेन (12338) नौ घंटे की देरी से रात ग्यारह बजे निकली, जबकि सियालदाह (13152) पांच घंटे की देरी से रात साढ़े बारह बजे निकली। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से जम्मू स्टेशन से रवाना हुईं।