फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   6.28 crore for health services in amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 6.28 करोड़

Tue, 19 Mar 2013 01:04 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
6.28 crore for health services in amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 6.28 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह राशि जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


रियासत के स्वास्थ्य मंत्री शब्बीर अहमद खान ने कहा कि केंद्र से राशि जारी होने के बाद इस बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त चिकित्सा प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा के सेंट्रल हाल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री शब्बीर अहमद खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और अमरनाथ श्राइन बोर्ड को श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त चिकित्सा प्रबंध करने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अमरनाथ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए छह करोड़ की राशि जारी करवा दी है।

उन्होंने कहा कि डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा होगी और मेडिकल एड सेंटरों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है।


श्रद्धालुओं की जान बचाने के लिए डाक्टरों को पर्याप्त प्रशिक्षण भी मुहैया करवाया जा रहा है। दोनों यात्रा मार्ग पर करीब दो किलोमीटर पर चिकित्सा शिविर स्थापित किए जाएंगे, जिनकी निगरानी केंद्र और राज्य के स्वास्थ्य सचिव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed