फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Viaglins arrested two patrols for bribe

विजिलेंस ने रिश्वत लेते दो पटवारियों को किया गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2017 11:23 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Viaglins arrested two patrols for bribe

विज्ञापन

जम्मू।
विजिलेंस ने किश्तवाड़ के दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। छतरू तहसील के बटपूरा के रहने वाले निसार अहमद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
निसार ने विजिलेंस को बताया कि सूरज भंडारी को उन्होंने अपनी दुकान किराये पर दी है। उसे कुछ लकड़ी की आवश्यकता थी। सूरज भंडारी के पास एक पेड़ था। सूरज ने उसे पेड़ दे दिया और कहा कि इसके बदले में छह महीने तक दुकान का किराया नहीं देगा। दोनों के बीच डील हो गई।
विज्ञापन

वह जब पेड़ गिराकर लकड़ी काटने गया तो गिरदावर गुलाम कादिर, पटवारी तौफीक अहमद और चौकीदार गुलाम मौके पर पहुंच गए। मापने के बाद पेड़ को जब्त कर लिया। निसार ने सरपंच रोशन लाल से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि संबंधित तहसीलदार इस काम के लिए पचास हजार रुपये मांग रहा है। इसके बाद बात 10 हजार पर खत्म हुई। निसार ने कहा कि वह मंगलवार को पटवारी तौफीक के जरिए तहसीलदार को पांच हजार रुपये देने पहुंचा, जबकि पांच हजार बाद में देने थे। इसके पहले निसार ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास कर दी थी। विजिलेंस की ओर से डीएसपी करतार सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। इसमें पटवारी तौफीक और तहसीलदार के कार्यालय में तैनात अन्य पटवारी मुज्जफर अहमद को रंगे हाथ पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। विजिलेंस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed