{"_id":"5a15d8374f1c1b6a678bd50e","slug":"51511381047-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो घायल
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला मुख्यालय से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। यहां से एक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन मार्ग पर हटली चौकी के करीब स्कूटी जेके08ई-7339 व बाइक पीबी08एक्यू-5634 की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों दो पहिया वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। घायलों में शैलेंद्र कुमार निवासी गोविंदसर व अमर कुमार निवासी पठानकोट पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शैलेंद्र को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
रेलवे मार्ग पर अतिक्रमण बन रहा हादसों का कारण
रेलवे मार्ग पर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा हो रहा है। इसका कारण मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण है। स्थानीय निवासी सन्नी, डिंपल, सुरेश कुमार ने बताया कि रेलवे मार्ग पर हुए अतिक्रमण की वजह से हर आने जाने वाले राहगीर को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों ने रेलवे मार्ग को इस कदर जकड़ लिया है कि जहां गाड़ी तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के दोनों ओर बाहरी राज्यों से आए लोगों ने रेहड़ियां फड़ियां लगाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही व्यस्त मार्ग है जहां ट्रक यूनियन से लेकर रेलवे स्टेशन व औद्योगिक इकाइयां हैं। ऐसे में हमेशा ही हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में इसी मार्ग पर एक बेकाबू ट्रक ने कई जिंदगियों को लील लिया था। ऐसे में पुलिस व जिला प्रशासन से मांग है कि वह इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाएं।