{"_id":"594433834f1c1b962b8b4738","slug":"51497641859-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर नेकां ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर नेकां ने किया मंथन
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नवा ए सुबहा, श्रीनगर में शुक्रवार को नेकां ने जीएसटी पर एक दिवसीय ओरियंटेशन सेशन का आयोजन किया। इसमें पार्टी के विधायकों और नेताओं ने जीएसटी के आगामी परिणामों को लेकर उसका विरोध किया। सेशन में कानून, संविधानिक और ऐतिहासिक सूचनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। जीएसटी पर संबंधित बिंदुओं पर डाटा और पेपर की प्रस्तुति दी गई। नेकां के प्रांतीय प्रधान असलम वानी ने कहा कि राज्य सरकार सर्वदलीय बैठक में विभिन्न जरूरी मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने में विफल रही है। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुनेद अजीम मट्टू ने जीएसटी से जुड़ूी राज्य की अर्थ व्यवस्था और टैक्स पर प्रकाश डाला। जम्मू-कश्मीर राज्य विशेष दर्जे में आता है। ऐसे में इस पर जबरन कोई फैसला थोपा नहीं जा सकता है। पार्टी नेता डा. हसीब द्राबू ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद राज्य सरकार का स्टेट टैक्स पालिसी पर कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी को लागू करने में जल्दबाजी के बजाय राज्य की अर्थ व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई उचित रास्ता निकाला जाए। ट्रेडर्सों की जेब पर बोझ नहीं बढ़ना चाहिए। इससे आम आदमी को ज्यादा प्रभावित होना पड़ेगा। सेशन में अब्दुल रहीम राथर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन