{"_id":"573460804f1c1b7a65919973","slug":"5-31-lakh-pilgrims-visited-shiv-khori","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगना हुआ शिवखोड़ी दर्शनार्थियों का आंकड़ा, 5.31 लाख श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगना हुआ शिवखोड़ी दर्शनार्थियों का आंकड़ा, 5.31 लाख श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 12 May 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवखोड़ी में दर्शनार्थियों की संख्या में दुगनी बढ़ोतरी हुई है। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के अनुसार इस साल 10 मई तक 5 लाख 31 हजार 580 श्रद्धालुआें ने माथा टेका, जबकि बीते वर्ष इतने ही समय में
विज्ञापन
कुल 2 लाख 73 हजार 77 श्रद्धालुओं ने ही शिवखोड़ी के दर्शन किए थे।
रियासी जिला उपायुक्त और श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर कुमार ने यह आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में रोजाना औसतन 4 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने कहा कि श्राइन बोर्ड पूरे सर्किट को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। बोर्ड ने पर्यटकों के लिए साहित्य प्रकाशित करवाने की तैयारी कर ली है, ताकि पर्यटकाें तक श्राइन बोर्ड से जुड़ी तमाम तरह की मालुमात हासिल हो सके।
विज्ञापन
इसके अलावा बोर्ड ने पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी मुहिम तेज कर दी है। श्री शिवखोड़ी की पवित्र गुफा के आधार शिविर रनसू तक कई सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं को चॉपर सेवा जल्द शुरू करने की तैयारी है।