{"_id":"5a4545a84f1c1bd1408bf7ce","slug":"41514489256-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग रेंज शुरू करने से फिर भड़की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग रेंज शुरू करने से फिर भड़की महिलाएं
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्यौड़ियां।
कलीठ फायरिंग रेंज को शुरू करने के विरोध में गांव ढोक खालसा की महिलाओं ने वीरवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। उन्होंने फायरिंग रेंज को बंद करने को कहा।
वीरवार को गुस्साई महिलाओं ने कहा कि रेंज को फिर से शुरू किया गया तो वह जोरदार आंदोलन करेंगी। बताया कि इस फायरिंग रेंज की वजह से काफी नुकसान सह चुके हैं। इसलिए इसे शुरू नहीं करना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के कुछ लोग सेना को फायरिंग करने के लिए क्लीयरेंस दे रहे है लेकिन अधिकतर लोग नहीं चाहते की कलीठ फील्ड में इसे शुरू किया जाए। इसकी वजह से गांव के बीस लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। कहा कि इस रेंज से एक किलोमीटर की दूरी पर चिकित्सा केंद्र और हाईस्कूल है। फायरिंग होने के दौरान बच्चों को खतरा रहता है। जब से यह रेंज बंद हुई तब से बेहतर जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी की वह कलीठ रेंज को शुरू नहीं होने देंगे।