{"_id":"5a1b1e324f1c1b686a8b5e04","slug":"41511726642-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्\nथान पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस् थान पर उमड़ी भीड़
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाड़ी ब्राह्मणा। डुग्गर के महान सपूत दाता रणपत देव जी की याद में लगने वाला अर्द्ध वार्षिक मेले में भक्तों का तांता लगा रहा।
मेला रविवार को दाता तालाब स्थित देवस्थान पर धूमधाम से मनाया गया। सुबह सवेरे ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें दर्शनों के लिए लगी हुई थीं। कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। देव स्थान पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरोवर में स्नान कर दाता रणपत के दर्शन किए। दाता के दर्शनों के लिए बड़ी तादाद में जम्मू कश्मीर के अलावा बाहरी राज्य पंजाब व हिमाचल से भी श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। सुबह श्रद्धालुओं ने पहले पवित्र सरोवर में स्नान किया। उसके बाद और देव स्थान पर शीश झुकाया गया। मान्यता है कि इस पवित्र सरोवर में स्नान मात्र करने से शरीर के कई रोग समाप्त हो जाते हैं। मेले में बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था की गई थी। जहां बच्चे भी मेले का लुत्फ उठाते नजर आए। रियासत जम्मू कश्मीर के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के अलावा कई पूर्व मंत्रियों और विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं ने भी दाता के दरबार में हाजिरी लगाई। रियासत में सुख शांति की कामना की। वहीं, जिला प्रशासन सांबा की तरफ से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शाम को बीरपुर स्थित दाता के दरबार पर मेले का आयोजन किया। जहां रात डोगरी का लोकगीत कारख गाई गई। देवस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमेटी की तरफ से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।