{"_id":"594433894f1c1bca348b46e6","slug":"41497641865-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपोरा में मेडिकल ब्लॉक की स्थापना को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपोरा में मेडिकल ब्लॉक की स्थापना को मंजूरी
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
कैबिनेट ने पुलवामा जिले के राजपोरा में मेडिकल ब्लाक की स्थापना को भी मंजूरी प्रदान कर दी। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में 12 पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी गई। वहीं कैबिनेट ने 534 फारेस्ट ग्रेजुएट्स को रहबर-ए-जंगलात योजना के तहत नौकरी दिए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी। इससे बेरोजगार फारेस्टरी ग्रेजुएट्स को वन विभाग में रहबर-ए-जंगलात के तहत रोजगार मिल पाएगा। वहीं कैबिनेट ने फारेस्ट गार्ड के 333 अतिरिक्त पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान कर दी।
जनजातीय मामलों के विभाग में 56 पदों को मंजूरी
जम्मू। कैबिनेट की बैठक में जनजातीय मामलों के विभिाग में 56 पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इनमें छह पद जिला जनजातीय कल्याण अधिकारी, 16 पद जनजातीय कल्याण अधिकारी, छह पद लेखा सहायक और सीनियर असिस्टेंट और 16 पद जूनियर असिस्टेंट और छह पद अर्दली के हैं।
पशमीना टेस्टिंग सेंटर में पांच पदों के सृजन को मंजूरी
जम्मू। कैबिनेट ने पशमीना टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर श्रीनगर में विभिन्न वर्गों में पांच पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान कर दी। इनमें एक पद मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल का भी शामिल है। वहीं कैबिनेट की बैठक में 330 मेगावाट किशनगंगा पन बिजली परियोजना से प्रभावित 227 परिवारों के हक में 68100 सीएफटी लकड़ी जिसकी अधिकतम सीमा 300 सीएफटी होगी को ट्रांसपोर्ट करने व हटाने के लिए वन टाइम छूट को भी मंजूरी प्रदान कर दी।