{"_id":"5a1c6ce24f1c1bc1678be358","slug":"31511812322-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर आबकारी अधिकारी के घर में सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर आबकारी अधिकारी के घर में सेंध
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के जानीपुर इलाके में चोरों ने एक रिटायर आबकारी के घर पर सेंध लगा दी। दिनदहाड़े हुई चोरी में लाखों रुपये नकदी और कई तोला चोरी कर लिया गया। शक के तौर पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अब तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुल हुसैन शाह करीब पांच साल पहले रिटायर हुए थे। वे अपने तीन अन्य भाइयों के साथ जानीपुर के पटोली में रहते हैं। रविवार को दोपहर वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां अन्य तीन भाइयों के साथ गए हुए थे। जब वापस घर आए तो देखा कि घर से 60 लाख रुपये नकदी और 45 तोला सोला गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
तीनों भाइयों का था पैसा
डीएसपी राजपाल सिंह का कहना है कि पीड़ितों के मुताबिक चोरी हुआ पैसा तीनों भाइयों का था। सोना भी तीनों का था। यह पैसे उन्होंने एक प्लाट बेचकर जमा किए हुए थे। रविवार को वह अपने किसी रिश्तेदार के देहांत होने पर सांत्वना प्रकट करने गए हुए थे। करीब दो घंटे के बाद वह वापस लौट आए। एक घंटे के भीतर ही चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया
जानीपुर पुलिस ने शक के तौर पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग की भी जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि किसी पहचान के आदमी ने ही सेंध लगाई है।
सैनिक कालोनी में सूने घर में चोरी
चोरों ने सैनिक कालोनी में भी एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की। कश्मीर के त्राल में रहने वाले अवतारी सिंह जो सैनिक कालोनी में रहते हैं ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उसके घर से नकदी, गहने और कुछ अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।