{"_id":"5a11df0b4f1c1b9e678bca8f","slug":"31511120651-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से राजोरी के स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से राजोरी के स्वास्थ्य कर्मी की मौत
Updated Tue, 21 Nov 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मचारी की लुधियाना में मौत हो गई। मौत के पीछे ढेंगू होने की आशंका जताई जा रही है।
शहर के ओल्ड बस अड्डे का निवासी एंबुलेंस चालक मनोज कुमार को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा महमूद अहमद के अनुसार मनोज की जांच के दौरान पाया गया था कि उसके शरीर में ब्लड प्लेटलेट काउंट बहुत कम हो गए हैं। इसके अलावा उसके लीवर फंकशन में भी गड़बड़ी थी। वह मधुमेह से भी ग्रस्त था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया। सीएमओ राजोरी डा सुरेश गुप्ता द्वारा डीसी राजोरी को दी गई। जानकारी के अनुसार मनोज का जीएमसी जम्मू में ढेंगू के लिए उपचार किया जा रहा था। बिगड़ती हालत के चलते उसे लुधियाना रेफर किया गया था। वहीं, रविवार दोपहर बाद उनकी उपचार के दौरान लुधियाना में मौत हो गई है। सीएमओ के अनुसार लुधियाना से मृतक चालक की उपचार की रिपोर्ट का आना बाकी है। वहीं, एंबुलेंस चालक की ढेंगू की आशंका से मौत की खबर शहर में फैल गई और लोगों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले करीब एक महीने में जिला अस्पताल में ढेंगू के करीब 20 मामले सामने आए थे। इनमें से करीब एक दर्जन मरीजों का उपचार जम्मू में किया गया। जिला अस्पताल में अलग वार्ड स्थापित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए कई अन्य जरूरी कदम भी उठाए हैं।