{"_id":"5a3964704f1c1bfc0f8b4dfe","slug":"21513710704-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दर्न कमान के प्रमुख ने शिक्षकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दर्न कमान के प्रमुख ने शिक्षकों को सम्मानित किया
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ डी अनबू ने मंगलवार को सत्या भारती फाउंडेशन की तरफ से उधमपुर में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य में उत्तरी कमान की तरफ से चलाए जा रहे आर्मी गुडविल स्कूलों के 18 शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इन शिक्षकों का चयन इनकी आधुनिक शिक्षण क्षमता के आधार किया जाता है। इनको राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुना जाता है। इनका चयन कड़ी प्रक्रिया के जरिये किया जाता है। डी अनबू ने शिक्षकों को नकद राशि, ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ डी अनबू शिक्षा मानकों के सुधार के लिए आर्मी गुडविल स्कूलों योगदान के लिए प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए आदर्श माडल बनने को प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने को कहा।
वहीं प्रथम पुरस्कार विजेता शिक्षक मो. अशरफ मागरे ने शिक्षकों को उनकी शिक्षण क्षमताओं का प्रदर्शन करने और राज्य में शिक्षा वातावरण में सुधार के लिए सेना की तरफ से दिए जा रहे सकारात्मक योगदान के लिए मंच तैयार करने पर धन्यवाद व्यक्त किया। आपरेशन सद्भावना के तहत सेना की तरफ से राज्य में 45 आर्मी गुडविल स्कूल चलाए जा रहे हैं, जिनमें 15144 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं और इनको शिक्षा देने के लिए स्कूलों में 800 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। समय के साथ स्कूल जम्मू कश्मीर में युवाओं के विकास के लिए सकरात्मक योगदान दे रहे हैं।