{"_id":"5a0f42a14f1c1bc8678bc21a","slug":"21510949537-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग बन रही जान की दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग बन रही जान की दुश्मन
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। वाहनों पर ओवरलोडिंग यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रही है। वाहन चालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। कसबे में ओवरलोडिंग का सिलसिला नया नहीं है। पिछले कई वर्षों से यातायात विभाग के सामने यह चल रहा है।
दियालाचक्क बिलावर मार्ग पर भी यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। विद्यार्थी भी वाहनों के पीछे लटक कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। महिलाएं धक्के खाते हुए सफर करती हैं। इस मार्ग पर यातायात पुलिस के नाके कभी कभार ही देखने को मिलते है।
पुलिस कर्मी इस रास्ते पर कश्मीर जाने वाले ट्रकों को ही रोकते नजर आते हैं। ओवरलोड यात्री वाहन पुलिस के सामने से गुजर जाते हैं। कूटा, लोंडी, दियालाचक्क हीरानगर मार्गों पर भी वाहन चालक बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।