{"_id":"5a2445124f1c1b72548c10a1","slug":"201512326418-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पानी की समस्याए से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पानी की समस्याए से जूझ रहे लोग
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। कई दिनों से बिजली पानी की खस्ता हालत से गुस्साए जिले की सुरनकोट तहसील के गांव मरहोट निवासियों ने मार्ग जाम कर जल वितरण विभाग, विद्युत विभाग और तहसील प्रशासन के खिलाफ करीब दो घंटों तक जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में सप्लाई न होने पर प्रशासन, जल वितरण एवं विद्युत विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। पानी, बिजली की नियमित सप्लाई बहाल करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जल वितरण एवं विद्युत विभागों की लापरवाही के चलते पिछले छह महीने से परेशानियां हो रही हैं। गांव के लोगों को इस सर्दी के मौसम में हर दिन तीन से चार किलो मीटर दूर से पीने के लिए पानी भर कर लाना पड़ता है। पहाड़ी एवं कच्चे रास्तों से घरों तक पहुंचना पड़ता है। कई बार तहसील प्रशासन से मांग करने एंव जलवितरण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी किसी अधिकारी ने इस तरफ कोई गौर नहीं किया। जिसके चलते मजबूर होकर हमें मार्ग जाम करने का यह कदम उठाना पड़ा है। उधर, करीब दो घंटों के बाद जल वितरण एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंच कर एक दिन में बिजली, पानी की सप्लाई सुचारु करने का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त करवाया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। इस दौराना प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर दो दिन में बिजली, पानी की नियमित सप्लाई शुरू न की गई तो उसके बाद जो होगा उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।