फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ओवरलोडिंग कभी भी बन सकती है हादसों की वजह

ओवरलोडिंग कभी भी बन सकती है हादसों की वजह

Tue, 28 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग कभी भी बन सकती है हादसों की वजह
बसोहली।
विज्ञापन

बसोहली कठुआ सड़क मार्ग पर वाहनों में ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है। जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने को लेकर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बसोहली से नगरोटा, पलासी जाने वाले वाहनों में हर रोज वाहन की क्षमता से अधिक सवारियां भरी होती है। रोजाना इस रूट पर अनगनित यात्री वाहन यात्रियों की आवाजाही का कार्य करते हैं। इन वाहनों में ज्यादातर वाहनों में दिन दहाड़े ओवरलोडिंग की जा रही है।

बसोहली, नगरोटा रूट पर दिन ब दिन वाहनों में ओवरलोडिंग बढ़ती जा रही है। वाहन चालक यहां तक हो सके अपने वाहनों को क्षमता से ज्यादा ओवरलोड कर लेते हैं। नगरोटा बसोहली के स्कूलों में छुट्टी के बाद हर वाहनों में जबरदस्त ओवरलोडिंग होती है। जहां तक कि स्कूलों के विद्यार्थियों को भी वाहनों से लटक कर और वाहनों की छत से लटका हुआ देखा जा सकता है। बसोहली-नगरोटा, पलासी की सड़कों पर आज भी वाहन चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन चलाते देखे जाते हैं। जान खतरे में डालकर यात्रियों को वाहनों में ऐसी जगहों पर लटका देखा जा सकता है, जहां पर जरा सी सावधानी में चूक होने पर यात्री की जान तक जा सकती है, लिहाजा ट्रैफिक विभाग को चाहिए कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसे, ताकि ओवरलोडिंग से होने वाले अनचाहे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed