फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   दक्षिण कश्मीर में 12 घंटे में पुलिस पर दो हमले

दक्षिण कश्मीर में 12 घंटे में पुलिस पर दो हमले

Sat, 11 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में 12 घंटे में पुलिस पर दो हमले
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने 12 घंटे के भीतर दो स्थानों पर पुलिस पर हमले किए। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में आतंकियों ने शुक्रवार को पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:55 बजे हुई, जब पुलिस की टाटा-407 (जेके01पी-8963) श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी कि अचानक काजीगुंड के बुन्गाम इलाके में हाईवे पर आतंकियों ने करीब 7 से 8 राउंड इस गाड़ी पर फायर किए। फायरिंग के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सभी लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। दूसरी घटना अनंतनाग बस स्टैंड की है। आतंकियों ने यहां पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस घटना के बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस का मानना है कि हमले में हाल ही में जैश में शामिल हुए आतंकी माजिद इरशाद का हाथ हो सकता है। उधर, अवंतीपोरा पुलिस लाइन में तैनात एक संतरी ने शुक्रवार तड़के 3:15 बजे संदिग्ध हरकत देखने के बाद हवाई फायरिंग की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संतरी ने वार्निंग शॉट फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed