फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सोशल साइ

सोशल साइ

Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोशल साइ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
आतंकी घटनाओं से रियासत के पर्यटन रोजगार और छवि पर दुष्प्रभाव को दूर करने के मकसद से पर्यटन विभाग की ओर से ‘सक्सेस स्टोरी’ कैंपेन का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से सोशल मीडिया के जरिए रियासत की उचित छवि पर्यटकों के सामने पेश करने की कोशिश की जाएगी। इसमें लोकल एनजीओ और मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा। जेएंडके टूरिज्म डायरेक्टर मोहम्मद अहमद शाह ने बताया कि रियासत के 22 जिलों में से महज तीन जिलों में आतंकी घटनाएं ज्यादा है, जबकि पर्यटन लगभग सभी जिलों में है। उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल साइट के जरिए रियासत में पर्यटन का प्रचार प्रसार करेंगे। इसके साथ ही वीवीआईपी के इंटरव्यू को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को पर्यटन के प्रति रुचि जागेगी। महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जाकर रियासत के पर्यटन के बारे में लोगों को जानकारी देंगे ताकि प्रचार प्रसार हो सके। वहीं उत्तरी कश्मीर के गुरेज वैली में जल्द ही प्रशासन की ओर से हेलीकाप्टर सुविधा से पर्यटकों को रिझाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि रियासत में पर्यटन के जरिए लोगों को रोजगार और राजस्व में इजाफा होता है। ऐसे में अगर यही प्रभावित होगा, तो आर्थिक रूप से रियासत को क्षति पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed