{"_id":"57185c874f1c1be44c8b47ae","slug":"2-terrorists-killed-in-encounter-with-security-forces-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में वीरवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन लश्कर आतंकियों को मार गिराया। मौके से तीन एके-47 राइफलें और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। कुछ और आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आंतकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अनुमान है कि तीनों पाकिस्तानी रहे होंगे।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंतकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने लोलाब के गुज्जरपट्टी पुतशाही इलाके की घेराबंदी शुरू की।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों का घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने जबर्दस्त गोलाबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद तीन आतंकी मार गिराए गए एस सैन्य अधिकारी के अनुसार इन आतंकियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे और उनका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आतंकियों के शवों को दफनाने के लिए स्थानीय औकाफ कमेटी को सौंप दिया।