{"_id":"593a8a984f1c1b6c519c8fa0","slug":"2-terrorists-gunned-down-infiltration-bid-foiled-in-jammu-kashmir-s-uri-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराए दो आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराए दो आतंकी
amarujala.com- Presented by: Abhishek
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
terrorists killed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने एक बार फिर सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की जा रही घुसपैठ को नाकाम कर दिया। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने का प्रयास किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।सेना ने दो आतंकियों के मार गिराए जाने की पुष्टि की है। समाचार लिखे जाने तक सेना का सर्च अभियान जारी थ्ाा।
विज्ञापन
आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। इनके पास से मिले खाने -पीने के सामान तथा दवाइयों पर पाक निर्मित होने की मुहर लगी है। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले जिले के नौगाम सेक्टर में आतंकियों का एक दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।
संदिग्ध हलचल देख सतर्क जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान 4/1 जीआर का एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घुसपैठ की दूसरी कोशिश गुरेज सेक्टर में हुई। यहां संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस पर आतंकी भाग गए।
विज्ञापन
#FLASH 2 terrorists gunned down; infiltration bid foiled in Jammu & Kashmir's Uri sector. pic.twitter.com/YYoySXFtsv
— ANI (@ANI_news) June 9, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर नौगाम तथा गुरेज सेक्टर में लगातार दूसरे दिन घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हुए हैं।