{"_id":"5837b5a04f1c1b242413d0e5","slug":"2-terrorists-and-an-army-jawan-martyred-in-an-ongoing-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के बारामुला और बांदीपोरा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया जबकि आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया, जबकि इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना का 13 राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
#UPDATE: Encounter between security forces and terrorists in Bandipora (J&K) ends. 2 terrorists killed, an army jawan lost his life.
— ANI (@ANI_news) November 25, 2016
#UPDATE: 2 terrorists and an army jawan killed in an ongoing encounter between terrorists and security forces in Bandipora (J&K).
— ANI (@ANI_news) November 25, 2016
बारामुला में आतंकी ने किया सरेंडर
Indian Army
- फोटो : File Photo
वहीं दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सोपोर इलाके में 22 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी।
सेना के जवान आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस दौरान लश्कर के एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर भी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक एक से दो आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। आतंकी फरार न हो सके इसके लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है।
सेना के जवान आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस दौरान लश्कर के एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर भी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक एक से दो आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। आतंकी फरार न हो सके इसके लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है।