{"_id":"570ce5b44f1c1bc2744a6ab8","slug":"2-civilians-killed-in-police-firing-in-handwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प, दो की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
हंदवाड़ा में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में मंगलवार को सेना की फायरिंग में दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई। सैन्य कर्मी द्वारा एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ की खबर के बाद इलाके में भड़की हिंसा को काबू करने के लिए जवानों को फायरिंग करनी पड़ी। इस बवाल में 22 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें दो को गंभीर हालत में श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करायया गया है। सेना ने इस घटना पर खेद जताया है और जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पीड़ित लड़की ने बाद में कहा कि सेना के किसी भी जवान ने उसके साथ छेड़छाड़ नहीं की।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग सैन्य कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। सेना के बंकर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालात को काबू करने के लिए की गई फायरिंग में मोहम्मद इकबाल (21) और नईम कादरी भट (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और हिंसक प्रदर्शन होने लगे। कश्मीर जोन के आईजी एसजेएम गिलानी ने कहा कि छेड़छाड़ की खबर के बाद इलाके में हिंसा भड़की। भीड़ ने सेना के बंकर को निशाना बनाने की कोशिश की।
इसके बाद जवानों ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। गिलानी के अनुसार फिलहाल मौके पर उत्तरी कश्मीर के डीआईजी कैंप किए हुए हैं और हालात को नियंत्रण में करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू करेगी।
सेना ने हिंसा में दो युवकों के मारे जाने की घटना पर खेद व्यक्त किया है। साथ ही घटना की जांच का आदेश देते हुए कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कारवाई की जाएगी।
बेहतरीन क्रिकेटर था मारा गया युवक
कश्मीर घाटी बंद
- फोटो : FILE PHOTO
हंदवाड़ा में फायरिंग में मृत दो युवकों में से एक बेहतरीन क्रिकेटर था। गवर्नमेंट डिग्री कालेज का छात्र नईम भट अंडर-19 के राष्ट्रीय कैंप में तीन साल पहले शामिल हो चुका था। परवेज रसूल सहित कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उसकी तस्वीरें हैं।
एक तस्वीर में क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले वह एक पुलिस अधिकारी के साथ हाथ मिलाता दिख रहा था। उसके बचपन के दोस्त वसीम अहमद ने बताया कि वह क्रिकेट के प्रति क्रेजी था, लेकिन उसकी यात्रा काफी छोटी रही।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हंदवाड़ा मामले में कहा है कि घटना में दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने इस मामले में सेना के नार्दर्न कमांड के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा से बात की। उन्होंने मुख्यमत्री को बताया कि सेना इस मामले में पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है। जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस घटना के विरोध में हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने बुधवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है। इस बंद का सभी अलगाववादियों संगठनों ने समर्थन किया है।