{"_id":"5a53c42a4f1c1b0b788b73ca","slug":"191515439146-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, मामले की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, मामले की जांच जारी
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कस्बे में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लगभग 15 साल शमो (15) पुत्री हीरालाल अपने घर में काम कर रही थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसके परिजनों ने देख कि वह अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है। परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी। इस पर परिजन उसे विजयपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शमा घर में साफ-सफाई कर रही थी। काफी देर बार जब कमरे से नहीं निकली तो कमरे में जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि उसे करंट लगा है।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं शमो की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक है।