फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   युवक पर पत् थरों से हमला

युवक पर पत् थरों से हमला

Sat, 11 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
युवक पर पत्
थरों से हमला
उधमपुर थाना क्षेत्र के पट्ठी पंगारा इलाके में वीरवार देर रात को दो पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दो अन्य युवकों ने पत्थरों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे कैंथगली इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने जानकारी होते ही युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक जीवन सिंह (30) निवासी कैंथगली, जो कटड़ा में घोड़ा चालक है। वीरवार को कटड़ा से घर के लिए रवाना हुआ। उधमपुर शहर में पहुंचने पर दो अन्य लड़कों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैंथगली के लिए चल पड़ा। जैसे ही पट्ठी पंगारा में पहुंचा, तो मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों ने आग जला कर शराब पी। इसके बाद दोनों ने पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। बुरी तरह से घायल करने के बाद उसे आग मेें फेंक दिया। इससे उसकी बाजू झुलस गई। बाद में दोनों आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर कैंथगली में फेंक दिया। परिवार के सदस्यों को जब पता चला तो वह उसे लेकर शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में युवक की मां ने बताया कि हमलावर युवकों के साथ पुरानी रंजिश है, जिसके चलते उन्होंने उनके बेटे के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले भी बेटे के साथ मारपीट की गई थी। अब फिर से मारपीट की गई है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी आगे भी मारपीट कर सकते हैं। उधमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed