{"_id":"5a4d3aca4f1c1bcf6d8b7b99","slug":"181515010762-jammu-and-kashmir-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू को स्मार्ट सिटी के लिए जल्द मिलेंगे 200 करोड़, कई पदों के लिए मागें गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू को स्मार्ट सिटी के लिए जल्द मिलेंगे 200 करोड़, कई पदों के लिए मागें गए आवेदन
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्मार्ट सिटी जम्मू को केंद्र सरकार से जल्द ही 200 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसको लेकर डीपीआर को तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। आने वाले दो से तीन माह में राशि मिलने की संभावना नगर निगम जता रहा है।
स्मार्ट सिटी के लिए बने बोर्ड आफ डायरेक्टर ने पहले चरण में पुराने शहर मुबारक मंडी का जीर्णोद्धार के लिए 200 करोड़ रुपये की मांग की है।बजट मिलने के बाद स्मार्ट सिटी के पहले चरण में मुबारक मंडी शहर को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा।
यहां पर किले समेत ऐतिहासिक भवनों का जीर्णोद्धार होगा। यहां पर बने पार्कों की हालत को भी सुधारा जाएगा। यहां पर खस्ताहाल रास्तों पर टाइलें बिछाई जाएंगी। साथ ही पुराने शहर रात को एलईडी लाइटों से जगमगाएगा।
विज्ञापन
मुबारक मंडी का समय-समय पर जीर्णोद्धार न होने के कारण प्राचीन शैली में बने भवनों की हालत खस्ता हो गई है। प्रवेशद्वार के दरवाजे भी टूटने की कगार पर हैं। बजट स्वीकृति के बाद शहर को पुराने स्वरूप में लाने को काम शुरू होगा। इसके लिए सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के आधार पर ही बजट की डिमांड केंद्र से की गई है।

स्मार्ट सिटी का काम चलाने को भर्ती शुरू
स्मार्ट सिटी का काम चलाने के लिए सीईओ पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग विंग में खाली पदों को भरा जा रहा है। यहां पर कुल 11 पदों के लिए नगर निगम ने आवेदन मांगे हैं।
क्यों खास है मुबारक मंडी
मुबारक मंडी डोगरा सम्राटों की विरासत का केंद्र रहा है। यहां पर डोगरा सम्राटों के भवन आज भी मौजूद है। भवनों का उचित रखरखाव न होने के कारण भवनों पर घास उग आई है। हजार पर्यटक यहां प्राचीन शैली में भवनों को देखने आते हैं।
स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार से ग्रांट जल्द मिलने की संभावना है। ग्रांट मिलने के बाद ऐतिहासिक शहर मुबारक मंडी का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। शहर को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। 200 करोड़ों से शहर को प्राचीन रूप में लाया जाएगा।
-रमेश कुमार, आयुक्त नगर निगम