{"_id":"5a26f33a4f1c1b79548c1b92","slug":"181512502074-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइन शाप बंद करवाने को सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइन शाप बंद करवाने को सड़क पर उतरे व्यापारी
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील में मौजूद वाइन शाप और बार को पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल पंचैरी ने मंगलवार को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल का कहना है कि सात महीने से सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
दोपहर करीब दो बजे व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मदन गोपाल, गिरधारी लाल वर्मा, राजेश कुमार, चरण दास, विजय कुमार व अन्य सदस्यों ने बताया कि करीब सात महीने से पंचैरी में मौजूद बार और वाइन शाप को पूरी तरह से बंद करवाने की मांग को लेकर आंदोलन और संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने इनको बंद करना तो दूर इस पर विचार भी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पंचैरी में शराब के कारोबार के कारण अपराध चर्म पर था और इसी के चलते एक युवक ने सात महीने पहले दो बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। लेकिन जब विरोध के बाद वाइन शाप और बार को अस्थायी तौर पर बंद किया गया तो पंचैरी में अपराध कम हो गया। इससे बात साफ हो जाती है कि शराब के कारण युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्ते पर चल रही है। वाइन शाप और बार का मालिक लगातार इनको खुलवाने के प्रयास में जुटा हुआ है और प्रशासन के कई अधिकारी इसका सहयोग करते नजर आ रहे हैं, वहीं स्थानीय निवासी लगातार इन दोनों को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बार और वाइन शाप के बंद होने के बाद कुछ लोगों ने पंचैरी तहसील में अवैध रूप से शराब का कारोबार शुरू कर दिया है। उनकी पुलिस से मांग है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बार और वाइन शाप के बाहर जवानों की तैनाती लगातार जारी रखी जाए।