{"_id":"5a53cbcc4f1c1b4d198b5bd9","slug":"171515441100-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड के बाद बढ़ी पानी की दिक्कत, जमने लगे जल स्त्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड के बाद बढ़ी पानी की दिक्कत, जमने लगे जल स्त्रोत
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। उधमपुर में तापमान लगातार नया रिकार्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है। अब हालात ऐसे बनने लगे हैं कि रात के समय में प्राकृतिक जल स्रोत भी जमने लगे हैं। सप्लाई वाली पाइप में पानी जम जाने से पेयजल की सप्लाई बंद होने लगी है।
पहाड़ी ग्रामीण इलाकों का जनजीवन बेहाल होने लगा है। सोमवार को उधमपुर शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जो इस सीजन का अब तक का रिकार्ड तापमान है।
पूरे जिले में खून जमाने वाली ठंड होने लगी है। पंचैरी तहसील में सोमवार की सुबह का नजारा देख कर लोग हैरान रह गए। पंचैरी में सुबह जब लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर पहुंचे तो पानी जम चुका था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं लोगों के घरों में पीने के पानी की सप्लाई सुबह में नहीं हो सकी। जब पीएचई विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया तो कर्मचारियों ने बताया कि पाइपों में पानी जम चुका है और फिलहाल घरों तक पानी पहुंचाना संभव नहीं है।
दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देव की तपिश से जब बर्फ पिघली तो पानी की सप्लाई की जा सकी। एयरफोर्स के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो रविवार के मुकाबले 0.01 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान लगातार रिकार्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है।
उधमपुर के मैदानी इलाकों में रात से ही कोहरे का कहर शुरू हो गया था। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे बने थे कि सुबह के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल था। सड़क पर सामने से आ रहे दूसरे वाहन दिख नहीं रहे था।
शहरी इलाकों में लोगों को शुष्क सर्दी से बचने के लिए कई प्रकार के उपाय करने पड़ रहे हैं। रात को तो शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को समूह में आग सेकते हुए देखा जा सकता है।