{"_id":"5a4545ad4f1c1b0e788b56ff","slug":"171514489261-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाया पाकिस्तान, चौबीस घंटे में दो बार तोड़ा युद्धविराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाया पाकिस्तान, चौबीस घंटे में दो बार तोड़ा युद्धविराम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ।
भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब में तीन पाक रेंजरों के ढेर होने से बौखलाए पाकिस्तान ने 24 घंटे में दो बार सीजफायर का उल्लंघन किया। जिले के दिगवार सेक्टर में बुधवार को पूरी रात भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाक ने गोलाबारी की। वीरवार दोपहर बाद जिले के खड़ी करमाड़ा में भी सेना की चौकियों और लोगों को निशाना बनाकर गोले बरसाए। भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
बुधवार देर रात पाक रेंजरों ने दिगवार मलदेयालां क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी जो सुबह आठ बजे तक जारी रही। इस गोलाबारी के दौरान हल्के और बड़े हथियारों का प्रयोग किया गया। इसके अलावा वीरवार को दोपहर बाद पुंछ-रावलाकोट मार्ग के करीब स्थित खड़ी करमाड़ा क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर गोले बरसाए गए और ये हालात शाम सात बजे तक जारी थे। दिगवार क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाक सेना की तरफ से की गई गोलाबारी के निशाने पर कई घर रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में घरों तक गोलियां पहुंचीं, लेकिन किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। करमाड़ा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि चार बजे के आसपास पाक सेना ने इलाके में मोर्टार दागने शुरू कर दिए थे। पाक सेना की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन