{"_id":"5a26f24d4f1c1b76678bf94f","slug":"171512501837-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एसएसपी का पीएसओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एसएसपी का पीएसओ घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गांधी नगर इलाके में बाइक फिसलने से हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल कांस्टेबल श्रीनगर एयरपोर्ट के एसएसपी सिक्योरिटी का पीएसओ है। कांस्टेबल मुरार किशोर गाढ़ीगढ़ रोही मोढ़ का रहने वाला है। बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
पुलिस की मदद से उसे जीएमसी भर्ती कराया गया। नौशेरा में सड़क हादसे में घायल होकर जीएमसी पहुंचे रजा मुराद की मौत हो गई। वहीं बरनाई इलाके में स्कूटी और बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में मिश्रीवाला के शुभम, दोमाना के लबली सिंह, कंगरैल के नवदीप शर्मा और पलोड़ा के स्वर्ण सिंह शामिल हैं। चारों बाइक और स्कूटी पर जा रहे थे। तभी बरनाई के पास हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।