{"_id":"5a259c204f1c1b60678bf509","slug":"171512414240-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के आरोप को दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी के आरोप को दो को हिरासत में लिया
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़।
जिला पुलिस ने सोमवार को ड्रग तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर संगमभती नामक इलाके के पास पुलिस ने नाका लगाकर थाना प्रभारी छात्रू मोहम्मद बशीर के नेतृत्व में मुगलमैदान चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अरुण भगत ने 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ दो युवकों लियाकत अली निवासी पहलगाम सिगदी और तनवीर अहमद निवासी सिगदी तहसील मुगलमैदान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जिला एसएसपी अबरार अहमद चौधरी ने कहा कि पिछले ढाई माह में करीब 11 मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं, जिसमें ड्रग का धंधा चलाने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हमारी पुलिस की टीम इन धंधा चलाने वालों के पीछे लगी हुई हैं। इसकी हमें पहले सूचना मिली थी कि यह लोग चरस बेचने और सप्लाई करने का धंधा करते हैं। उनकी ताक में पहले से ही पुलिस बैठी थी। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 600 ग्राम और 500 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया गया कि यह दोनों वाहनों में नहीं बल्कि पैदल सफर कर रहे थे। पुलिस के डर से आरोपी इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस को इन पर शक हुआ और दोनों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से चरस बरामद हुई। मामला दर्ज करके इन दोनों से पुलिस थाने में पूछताछ चल रही है। यह भी कहा कि और भी लोग पकड़े जा सकते हैं। हम ड्रग माफिया को समाप्त करने में लगातार लगे हुए हैं। उन्होंने जिला की जनता से अपील की कि जहां कहीं से कोई इस तरह की जानकारी मिले तो हमें सूचित करें।