फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   रियासत में पारा गिरा, सर्दी ने जोर पकड़ा

रियासत में पारा गिरा, सर्दी ने जोर पकड़ा

Tue, 21 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
रियासत में पारा गिरा, सर्दी ने जोर पकड़ा
जम्मू। नवंबर के आगे बढ़ने के साथ राज्य में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। रियासत के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4-5 डिग्री गिर गया है। घाटी में शीत लहर बढ़ी है। बर्फबारी के कारण फिसलन के चलते राजोरी और पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड सोमवार तीसरे दिन भी बंद रहा। इस बीच न्यूनतम माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 25-26 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जिला पुंछ के पीर की गली के पर्वतीय इलाकों में गत दिवस हुई बर्फबारी से मुगल रोड के कई हिस्सों में दो फुट तक बर्फ गिरी थी। सोमवार सुबह सड़क को क्लीयर करके साउथ कश्मीर के शोपियां से पुंछ के लिए 70 वाहनों को भेजा गया, लेकिन मुगल रोड पर फिसलन बढ़ने से एहतियात के तौर पर सड़क पर दोबारा यातायात बंद कर दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक शेख मोहम्मद असलम ने बताया कि मुगल रोड पर बर्फ से अधिक फिसलन चुनौती बनी हुई है। इससे बड़े सड़क हादसों की आशंका रहती है। जम्मू में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन इसके साथ सर्दी का भी एहसास हुआ। यहां दिन का अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री गिरकर 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


स्थान पारा न्यूनतम
गुलमर्ग माइनस 6.2
कारगिल माइनस 6.2
पहलगाम माइनस 2.5
कुपवाड़ा माइनस 2.4
श्रीनगर 0.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed