जम्मू: खाई में गिरी बस, 17 की मौत
जम्मू के रामबन जनपद में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने से 17 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर है।
यह हादसा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। यात्रियों से भरी यह बस घाटी की ओर जा रही थी।
हेलीकॉप्टर से निकाले गए घायल
जम्मू के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। घायलों को हेलीकॉप्टरों के जरिए खाई से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वह जम्मू से करीब 170 किमी दूर है। स्थानीय प्रशासन ने सेना के जवानों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया।