{"_id":"5a36c3494f1c1bcf6d8b4960","slug":"161513538377-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की में लगे फंदे से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की में लगे फंदे से किशोर की मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के सुभाष नगर मोहल्ले में रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की के साथ लगाए फंदे से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई, लेकिन किशोर की बहन ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया। इस पर अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। पुलिस किसी तरह से शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे अजय कुमार को खिड़की पर लगाए गए फंदे पर लटका हुआ पाया गया। उस समय घर में अजय कुमार अपनी बहन के साथ अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। भाई को फंदे से लटका देख बहन ने चिल्लाना शुरू किया। पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। अजय को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, पर डाक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में कानूनी औपचारिकता के लिए जब पुलिस के शव लेने का प्रयास किया तो बहन से शवगृह के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मशक्कत कर शव को कब्जे में लिया। सोमवार की सुबह शव का पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी। शाम को एसएचओ संजीव गुप्ता वुमन सेल टीम के साथ किशोर के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ पूछताछ की। एसएचओ गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। आत्महत्या की बहुत कम संभावना है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच शुरू कर दी है।