फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   तीन साल से नहीं मिला वेतन

तीन साल से नहीं मिला वेतन

Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
तीन साल से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
उधमपुर। पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को सरकार ने करीब साढ़े तीन वर्ष से वेतन जारी नहीं किया है। सर से लेकर पांव तक कर्मचारी कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं और वर्तमान समय में तो सभी परिवार सहित भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। अगर सरकार ने वेतन नहीं जारी किया तो आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो जाएंगे। यह बातें शनिवार को पीएई इंप्लाइज एसोसिएशन के जम्मू संभाग के वरिष्ठ उप प्रधान सोमनाथ ने उधमपुर में आयोजित बैठक के दौरान कही।

सोमनाथ ने बताया कि सरकार के पास विधायक, एमएलसी और मंत्रियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए तो राशि मौजूद है, लेकिन गरीब कर्मचारियों को वेतन जारी करने के लिए राशि नहीं है। पूरे राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत करीब एक लाख के करीब कर्मचारी बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं। सरकार की कार्यप्रणाली की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार की तरफ से पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाने के लिए भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जबकि कई अस्थायी कर्मचारी करीब 20 वर्ष से स्थायी बनाए जाने की उम्मीद में काम कर रहे हैं। सरकार मिनिमम वेज एक्ट के तहत अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही हे। किसी को महीने में 500 तो किसी को 1000, 2000 रुपये दिए जा रहे हैं। स्टाफ की कमी के कारण तो काम कर रहे कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है। सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग को लेकर भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सभी एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी करना शुरू कर दें। इस मौके पर महासचिव विजय शर्मा, सूरज प्रकार, कृष्ण चंद, चुन्नी लाल, दिनेश केसर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed