फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

विज्ञापन
उधमपुर। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग और धार रोड पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने और अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को नगर परिषद, पुलिस व यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ कर अवैध निर्माण गिराया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। वहीं जब इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल उधमपुर ने सुभाष चौक पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस व नगर परिषद ने कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ने दिया।

पिछले दिनों डीसी उधमपुर ने अतिक्रमण हटाने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर एक टीम का गठन किया था। टीम ने पहले यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की थी और शनिवार सुबह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा। पुलिस व नगर परिषद की टीम जेसीबी लेकर सुभाष चौक पर पहुंची, जहां राजमार्ग के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण गिराया। इसके साथ ही बाहर रखने सामान को अपने कब्जे में ले लिया। दुकानदारों ने इसका विरोध करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन टीम ने एक नहीं मानी। इसी बीच सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन करके इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सुरेंद्र सिंह खालसा का कहना था कि कार्रवाई करने से पहले नगर परिषद को इसके लिए नोटिस जारी करना चाहिए था। वहीं मौके पर मौजूद नगर परिषद के अधिकारी ने बताया कई बार नोटिस जारी करने के साथ कई कर्मचारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी थी, लेकिन दुकानदारों ने एक नहीं मानी। इसलिए आज मजबूर होकर सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। टीम ने व्यापार मंडल के हंगामे की परवाह किए बिना कार्रवाई को जारी रखा और सामान को कब्जे में ले लिया। नगर परिषद के अधिकारी ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गठित की गई टीम आगे भी कार्रवाई को जारी रखेगी। अगर किसी ने अतिक्रमण करके रखा है तो तुरंत हटा ले, नहीं तो उसको भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed