{"_id":"594979934f1c1b2c768b4703","slug":"161497987475-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
डोगरा फ्रंट और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुराने शहर में अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक के खिलाफ प्रदर्शन किया। गत दिवस चैंपियंस ट्राफी की खिताबी भिड़ंत में पाकिस्तान द्वारा भारत को हराने पर मीरवाइज ने पाकिस्तान को बधाई देते हुए जश्न मनाया था।
प्रदर्शनकारियों ने रियासत से राष्ट्र विरोधी ताकतों को बाहर करने की मांग की। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि अलगाववादी नेताओं को राज्य और केंद्र सरकार सुरक्षा मुहैया करवा रही है, जबकि ये लोग देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सीमा पार भेज देना चाहिए। उन्हें देश में रहने का कोई हक नहीं है। सरकार की गलत नीतियों से अलगाववादी नेताओं के हौसले बुलंद हुए हैं। वेटरन भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अलगाववादी नेताओं को करारा जवाब दिया है। प्रदर्शन में बीरबल, सुशील, अर्जुन, सुरेश, सोनू, अश्विनी, दिलबाग आदि शामिल रहे।