{"_id":"5a25a1bc4f1c1b71548c117c","slug":"151512415676-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ से आरपार हुए 77 नागरकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ से आरपार हुए 77 नागरकि
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। सोमवार को हर बार की तरह एक बार फिर नियंत्रण रेखा के आर पार बरसों से बिछड़े परिवारों के लोगों को आपस में मिलवाने के लिए पुंछ रावलाकोट बस सेवा चलाई गई। दोनों तरफ से 77 भारत पीओके नागरिक नियंत्रण रेखा के आर पार हुए। जिनको सगे संबंधियों ने नम आंखों से विदा किया और स्वागत किया। जिसके चलते सुबह और शाम के समय पुंछ नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां से पुंछ रावलाकोट बस सेवा चलती है। वहां पर बड़ा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला। आज दोपहर बाद करीब 1.20 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब आठ किलो मीटर की दूरी पर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर बने गेट खोले गए। जिसके बाद सर्वप्रथम दोनों तरफ के अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत की तरफ से 28 लोग पुंछ रावलाकोट बस में सवार होकर नियंत्रण के उस पार गए। जिनमें 6 भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए उस पार गए। जबकि 22 पीओके नागरिक भारत में बसे रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर वतन लौटे। वहीं, उस पार से रावलाकोट पुंछ बस में सवार होकर 49 लोग राहें मिलन पार कर इस पार पहुंचे। जिनमें 48 पीओके नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए। जबकि एक भारतीय नागरिक पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों के पास एक हफ्ता बिता कर वतन लौटा।