{"_id":"5a23045d4f1c1bce408bab26","slug":"151512244317-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं दिया तो बिजली बंद कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं दिया तो बिजली बंद कर देंगे
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। दो महीने से रोका गया वेतन जारी करने की मांग को लेकर पावर ग्रिड स्टेशन के कर्मचारियों ने शनिवार को पीडीडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ती जा रही है और जानकारी होने के बावजूद विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है।
दोपहर के समय कर्मचारी पावर ग्रिड स्टेशन के बाहर एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एक विवाद के कारण हाई कोर्ट ने टीएलएमटी थर्ड के एक्सईएन के एकाउंट सील करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद पावर ग्रिड स्टेशन के कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगा दी है। दो महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर रोज कर्मचारियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। कई कर्मचारी तो उधार लेकर गुजारा करने को मजबूर हो चुके हैं। कई बार उच्च अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी को रख चुके हैं, लेकिन कोई भी उनकी परेशानी को दूर करने को तैयार ही नहीं है। करीब पांच दिन पहले सभी कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करके अपनी बात व मांग को सरकार व उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया था, लेकिन अभी तक इसको लेकर किसी ने कुछ नहीं किया है। आज एक बार फिर से सभी प्रदर्शन करके अपनी मांग को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। अगर इसके बावजूद वेतन जारी नहीं हुआ तो मजबूरन काम छोड़ो हड़ताल करनी पड़ेगी।