{"_id":"5a0ca3754f1c1b8d698bbb50","slug":"151510777717-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पहाडों में रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पहाडों में रंगत
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच बुधवार शाम हल्की धूप खिलने से राहत मिली। इसके अलावा दिन के समय मैदानों में हल्की बारिश तो जिला के दूरदराज इलाकों में सीजन की पहली हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।
बनी भद्रवाह के बीच पड़ते छत्रगलां में दोपहर के समय बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए जिससे निचले इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। उधर, बनी कसबे और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के बीच छिटपुट बारिश हुई। बसोहली समेत हीरानगर और कठुआ के इलाकों में हल्की बारिश दिन में रूक रूक कर होती रही। शाम चार बजे के बाद मौसम ने एक बार फिर रुख बदला और आसमान से बादल छंटने के साथ ही धूप खिल गई। इससे पूर्व मंगलवार रात से जिला के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जिसके बाद सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया। कई इलाकों में धुंध का असर भी देखने को मिला। गरम कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है और बुधवार को लोग स्वेटर से लेकर जैकेट का भी इस्तेमाल करते पाए गए। मौसम के अनुरूप खान पान भी असर पड़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दो तीन दिन तक छिटपुट बारिश होने की फिलहाल संभावना है। कठुआ का अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम बारह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।