{"_id":"5a0c87614f1c1bd1408b6d81","slug":"151510770529-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से मौसम हुआ सुहाना
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना
बिलावर। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के बाद अचानक ठंड बढ़ गई है। इससे विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है।
बुधवार को लोगों ने जैकेट, स्वेटर, कंबल, रजाई आदि की जमकर खरीदारी की। दूसरी तरफ बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। जमकर बारिश न होने के कारण किसान अभी भी निरास हो रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं सहित अन्य फसलों की बुआई के लिए अभी बारिश की सख्त जरूरत है। मंगलवार रात को अचानक काली घटाएं छा गई। इसके बाद जमकर बिजली चमकने लगी। कुछ देर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों की उम्मीद थी कि जमकर बारिश होगी लेकिन सारा दिन हल्की बूंदाबांदी होती रही। विश्वदास, प्रीतमचंद्र, लेखराज, चुनीलाल ने बताया कि कम से कम दो तीन घंटे लगातार बारिश हो तभी खेतों में बुआई के लिए नमी आ पाएगी। उन्होेंने उम्मीद जताई की मौसम के मिजाज को देख कर लगा रहा है कि अगले एक दो दिन में खूब बारिश होगी।